भोगांव: सुल्तानगंज ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारियों ने ऑनलाइन हाजिरी के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
सुल्तानगंज ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारियों और ग्राम पंचायत अधिकारियों ने ऑनलाइन हाजिरी प्रणाली के विरोध में प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रशासनिक कार्यों का संचालन करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।