बीसलपुर: हार्ट अटैक से आर्मी सूबेदार की मौत आर्मी के जवान तिरंगे मे लपेटकर गांव अमरा करोड़ शव को लेकर पहुंचे परिवार मे मचा कोहराम
बीसलपुर क्षेत्र के गांव अमरा करोड़ निवासी रमेश चंद्र जनपद झांसी के बबीना कैंट में आर्मी के सूबेदार के पद पर तैनात थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी आर्मी के अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया आर्मी के जवान आर्मी के वाहन से शव उनके पैतृक गांव अमरा करोड़ बुधवार को लेकर पहुंचे जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।