गुना नगर: विंध्याचल कॉलोनी में किराए के मकान में लगी आग, गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
गुना कोतवाली थाना के विंध्याचल कॉलोनी में 29 दिसंबर को एक मकान में आग लग गई। फायर स्टाफ के विनोद लोधा आशीष चंदेल शैलेश देवरिया मनीष शर्मा अनुपम तिवारी ने बताया, डायल 112 से आग की सूचना मिली विंध्याचल कॉलोनी में किराए से रहे ओमकार चौबे दर्शन सिंह के मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग पर काबू पाया। घर का सारा सामान जल गया। फिलहाल नुकसान का आकलन नही हो सका।