मौरावां नगर पंचायत के पड़ावअड्डा क्षेत्र का एसडीएम प्रवेश श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। यह निरीक्षण क्षेत्र में लगातार जाम और अवैध अतिक्रमण की शिकायतों के बाद किया गया। इस दौरान पुरवा क्षेत्राधिकारी तेज सिंह और नायब तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी भी उनके साथ मौजूद रहे।