लोहारू: गोठड़ा गांव में पानी की हौदी में गिरने से महिला की दर्दनाक मौत
गांव गोठड़ा में एक अधेड़ उम्र की महिला की पानी की हौज में गिरने से मौत हो गई। मृतका की पहचान लगभग 50 वर्षीय फूलवती पत्नी स्व. रामफल के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, फूलवती मानसिक रूप से परेशान रहती थीं। उनके बेटे वजीर ने बताया कि उनके पिता की मृत्यु के बाद से मां मानसिक तनाव में थीं। बीते दिवस वे अचानक घर से कहीं चली गईं।