आरा: अगिआंव बाजार के समीप सीएसपी संचालक को गोली मारने के मामले में जख्मी के बयान पर दो नामजद सहित तीन पर केस हुआ दर्ज
Arrah, Bhojpur | Aug 31, 2024 अगिआंव बाजार के समीप सीएसपी संचालक को गोली मारने के मामले में जख्मी के बयान पर दो नामजद सहित तीन पर केस हुआ दर्ज। केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है जबकि और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनकी तलाश जारी है। इस बात की जानकारी एसपी प्रमोद कुमार ने दी है।