पशुपालन विभाग द्वारा जागरूकता माह के तहत 13 फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग देवास डॉ. एस.के. गुरोन्दिया ने बताया कि पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा 14 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक ‘‘पशुपालन एवं पशु कल्याण जागरूकता माह’’ मनाया जा रहा है।