बेगूसराय: दरियापुर गांव में घरेलू विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
बेगूसराय से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मामला नयागांव थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव का है। मृतक युवक की पहचान दरियापुर गांव निवासी संदीप कुमार के रूप में की गई है।