बेगूसराय: बेगूसराय के सदर अस्पताल में आज से कैंसर मरीजों का इलाज शुरू, दम श्रीकांत शास्त्री ने किया उद्घाटन
बिहार सरकार लगातार स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नए-नए अभियान चला रही है और अब इसका असर बेगूसराय में भी साफ़ तौर पर दिखाई देने लगा है। बेगूसराय के लोगों के लिए आज स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। सदर अस्पताल में अब कैंसर मरीजों का इलाज शुरू हो गया है, जिससे जिला वासियों में खुशी की लहर है।