बेगूसराय: बेगूसराय जीरो माइल के पास ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को कुचला, हादसे में एक की मौत
बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना बरौली थाना क्षेत्र की जीरो माइल के पास की है। बताया जा रहा है तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति को कुचल दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।