नईसराय: झिरिया सरकार धाम पर 26 से भागवत कथा, तैयारियों में जुटे समिति सदस्य
आगामी 26 मार्च से क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थल झिरिया हनुमान मंदिर पर आयोजित संगीतमयी श्री मद भागवत कथा की तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन समिति के सदस्य लोगों के घर घर पहुंचकर कथा में आने के लिए आमंत्रण दे रहे हैं। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि, 26 मार्च से शुरू होने वाली संगीतमयी भागवत कथा का समापन 1 अप्रैल को होगा।