पंचकूला: सांसद कार्तिकेय शर्मा ने केंद्रीय उद्योग एवं स्टील मंत्री एचडी कुमार स्वामी से मुलाकात कर एचएमटी पिंजौर का उठाया मुददा
सांसद कार्तिकेय शर्मा ने पंचकूला में बुधवार को बताया कि उनकी ओर से केंद्रीय उद्योग एवं स्टील मंत्री एचडी कुमार स्वामी से मुलाकात नई दिल्ली में की गई थी। जहां उन्होंने एचएमटी पिंजौर का मुद्दा उठाया था और इस संबंध में ज्ञापन पत्र भी सौंपा था।सांसद कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने विश्वास दिलाया कि इस मांग पर जल्दी उचित संज्ञान लिया जाएगा।