कटंगी: टेकाड़ी म. में तेंदुए का आतंक, पालतू कुत्ते का शिकार किया, ग्रामीण दहशत में, वन विभाग ने बढ़ाई गश्ती
वन परिक्षेत्र कटंगी और बफर जोर अरी के जंगल के बीच टेकाड़ी म. के नहर टोला में वन्य प्राणी तेंदुए का आतंक देखने को मिल रहा है। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात्रि करीब एक बजे तेंदुए ने गांव में घुसकर विनोद भलावी के पालतु कुत्ते का शिकार किया। गुरूवार की सुबह करीब 10 बजे मवेशी चराने तालाब की तरफ गए एक चरवाहे ने पेड़ पर अधखाया शव देखा। ग्रामीणों में दहशत है।