छिबरामऊ: राम खेड़ा गांव में जमीन पर अवैध क़ब्ज़े की नीयत से अराजक तत्वों ने रखी बाबा साहब की प्रतिमा, मौके पर पहुंचा प्रशासन
छिबरामऊ तहसील क्षेत्र के रामखेड़ा गांव में बीती रात सरकारी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से अराजक तत्वों ने उक्त ज़मीन पर बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा रख दी। सूचना पाकर स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस व ग्राम प्रधान ने मूर्ति की स्थापना दूसरी जगह पर करवाई।