कहरा: तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटने से बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा
Kahara, Saharsa | Aug 16, 2025 घटना सदर थाना क्षेत्र के कहरा कुटी के पास का है जहां तेज रफ्तार ई रिक्शा के पलटने से बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक मनोज मुखिया बलवाहाट थाना क्षेत्र के काठो पंचायत के अंधरी गांव का रहने वाला था वह अपने गांव से सहरसा आ रहा था उसी दौरान घटना हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।