गढ़वा: ग़ढ़वा प्रखंड कार्यालय में सुशासन सप्ताह के लिए बैठक आयोजित
Garhwa, Garhwa | Dec 24, 2024 ग़ढ़वा प्रखंड कार्यालय के सभागार सुशासन सप्ताह को लेकर बैठक का आयोजन किया गया,जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार नरेंद्र नारायण के द्वारा प्रखंड कर्मियों को बताया गया की पूरे एक सप्ताह तक प्रखंड में सुशासन सप्ताह से संबंधित कार्यक्रम चल रहा है। अतः इस दौरान सभी पदाधिकारी व कर्मचारी आमजनों से प्राप्त शिकायतों व आवेदन का निष्पादन तत्परता से करना सुनिश्चित करें