किस्को: समाजिक सुरक्षा कोषांग के अंतर्गत विभिन्न पेंशन योजनाओं पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
किस्को प्रखंड कार्यालय के सभागार में समाजिक सुरक्षा कोषांग अंतर्गत विभिन्न पेंशन योजनाओं से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को दोपहर 3 बजे सम्पन्न हुई। जिसमें किस्को प्रखंड के उप प्रमुख गीता देवी, सभी पंचायत के मुखियागण,पंचायत समिति सदस्य, पंचायत सचिव, जनसेवक मौजूद रहे। प्रशिक्षण में केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा