पूर्णिया पूर्व: आर एन साह चौक के समीप प्रमंडलीय पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय गंगा प्रसाद चौधरी का दूसरा पुण्यतिथि मनाया गया
कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक विजय खेमका ने कहा कि गंगा प्रसाद चौधरी से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। जब भी वे मिलते थे उन्हें राजनीति में कुछ न कुछ सीखने को मिलता था। उन्होंने पत्रकारों के लिए भवन निर्माण की घोषणा की। और उस भवन का नाम गंगा प्रसाद चौधरी भवन रखने की घोषणा।