जनपद पंचायत पोहरी के सभाकक्ष में आजीविका मिशन पोहरी द्वारा विकासखंड पोहरी अंतर्गत आने वाले ग्रामों के बेरोजगार युवको को रोजगार का अवसर प्रदान करने हेतु रोजगार मेले का आयोजन किया गया आजीविका मिशन के विकासखंड प्रबंधक अभिषेक सक्सेना द्वारा सोमवार शाम 5 बजे जानकारी दी गयी कि रोजगार मेले में जीडीएक्स कम्पनी के द्वारा पोहरी विकासखंड के 11 युवाओं का चयन किया गया।