आरा: जमीरा का रहने वाला 25 हजार का फरार इनामी बाबू बाजार से हुआ गिरफ्तार, एएसपी ने दी जानकारी
Arrah, Bhojpur | May 21, 2025 25 हजार के फरार इनामी को भोजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एएसपी परिचय कुमार के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया गया की 2014 से ही जमीरा गांव का रहने वाला विजय राय फरार चल रहा था। कल गुप्त सूचना के आधार पर बाबू बाजार मोहल्ला से उसे गिरफ्तार किया गया।