एकंगरसराय: सुढी बिगहा गांव के पास सड़क पर पैदल चल रहे एक व्यक्ति को बाइक ने मारी टक्कर। चिंताजनक स्थिति में पटना रेफर
एकंगरसराय प्रखंड क्षेत्र के सुढी बिगहा गांव के पास सड़क पर पैदल चल रहे एक व्यक्ति को बाइक ने टक्कर मार दिया। जिसे स्थानीय पुलिस के सहयोग से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकंगरसराय में ले जाकर भर्ती कराया गया। जख्मी की पहचान जहानाबाद के मोहम्मद आसिफ के रूप में किया गया है। चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद पटना रेफर कर दिया।