भीलवाड़ा: पन्नाधाय सर्कल के समीप रोड पर अचानक आए पशु को बचाने के प्रयास में बाइक सवार डिवाइडर से टकराकर गंभीर घायल
प्रताप नगर थाना क्षेत्र के पन्नाधाय सर्कल के समीप गुरुवार शाम करीब 6 बजे रोड पर अचानक आए पशु को बचाने के प्रयास में एक बाईक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया । हादसे में बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।