शाहनगर इलाके के 10 वर्षीय मासूम की सर्प के काटने से इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत
कटनी के दूरदराज इलाके के अंतर्गत आने वाले शाहनगर इलाके में रहने वाले मासूम बालक जिसका नाम रंजीत था, उसे एक सर्प ने काट दिया था,जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए कटनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था,पर आज उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है,वहीं अस्पताल पुलिस चौकी के द्वारा मर्ग कायम करते हुए शव का पीएम कराया गया।