चासनाला क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति के माहौल के बीच सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान श्रीराम व हनुमान जी की आराधना की। सुंदरकांड पाठ के दौरान वार्ड संख्या 52 की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई। आयोजन स्थल पर भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।