शिकोहाबाद: पृथ्वीपुर गांव में दीवार विवाद पर महिला को पीटा, मारपीट का वीडियो आया सामने, पुलिस जांच में जुटी
थाना खैरगढ़ क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव में एक महिला को लाठी-डंडों से पीटने का मामला सामने आया है। चचेरे भाइयों के बीच दीवार को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।