बहेड़ी: जोखनपुर गांव में घर के बाहर खड़ी कार में अज्ञात कारणों से लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू
बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जोखनपुर निवासी अब्दुल मुकीत पुत्र अब्दुल हफीज के मुताबिक आज तड़के चार बजे उसके घर के बाहर खड़ी उसकी एसयूवी कार में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई देखते ही देखते भीषण आग ने गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया वहीं कार स्वामी की चीखपुकार सुनकर आस पास के लोग भी मदद को मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।