सोनो: केशोफरका स्थित शिव मंदिर प्रांगण में गांव चलो अभियान के तहत एक कार्यशाला का किया आयोजन
Sono, Jamui | Feb 6, 2024 भाजपा ने मंगलवार को महेश्वरी मंडल के केशोफरका स्थित शिव मंदिर प्रांगण में गांव चलो अभियान के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला की अध्यक्षता महेश्वरी मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष व वर्तमान मंडल संयोजक नरेश गुप्ता ने की। मौके पर उपस्थित गांव चलो अभियान कार्यक्रम के जिला सह संयोजक मनोज पोद्दार ने कार्यशाला में आए कार्यकर्ताओ को संबोधित किया.