मवाना: मवाना के फलावदा रोड पर चलती गाड़ी में लगी आग, सीओ एवं थाना प्रभारी मौके पर रहे मौजूद
Mawana, Meerut | Dec 10, 2024 मंगलवार को नगर के फलावदा रोड पर चलती गाड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते गाड़ी आग का गोला बन गई । आग की सूचना पर जहां लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं मौके पर पहुंचे को अभिषेक पटेल एवं थाना प्रभारी ने दमकल विभाग की टीम को मौके पर बुलाया। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी की आग पर काबू पाया।