चौरीचौरा: पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी को भेजा जेल
चौरी चौरा पुलिस ने बुधवार को धोखाधड़ी के एक आरोपी धीरेन्द्र पाल पासवान पुत्र पृथ्वी पाल पासवान निवासी शिवपुर झारखंडी को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया जहां से उसको जेल भेज दिया। मनोज कुमार यादव ने पुलिस को तहरीर देकर दो वर्ष पूर्व कूट रचित दस्तावेज के माध्यम से दूसरे की जमीन बेचने के धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कराया था।