मानियामा पंचायत के मुखिया महेश चौधरी, पंचायत समिति महेंद्र यादव, वार्ड सदस्य गणेश भारती सहित अन्य गणमान्यों के द्वारा दही चूड़ा सहित अन्य खाद्य सामग्रियों को गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बीच वितरित किया गया। इस मौके पर मौजूद माननीय मुखिया ने बुधवार सुबह करीब 8 बजे बातचीत के दौरान कहा कि हम सभी को हर पर्व त्योहार को मिलकर मनाना चाहिए।