अररिया: आजाद नगर स्थित अपने आवास पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने महिलाओं के साथ नारी शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम में हुए शामिल
Araria, Araria | Mar 6, 2024 नारी शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम के समापन समारोह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। वही इस कार्यक्रम में अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने आजाद नगर स्थित अपने आवास पर महिलाओं के साथ शामिल होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उद्बोधन को सुना एवं उपस्थित मातृशक्ति को संबोधित भी किया।