अररिया: महाशिवरात्रि के चार दिन बाद सार्वजनिक ठाकुरवाड़ी मंदिर में धूमधाम से मनाई जाएगी चौठाड़ी
Araria, Araria | Feb 18, 2026 शहर के सार्वजनिक ठाकुरवाड़ी मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि के चार दिन बाद बुधवार को भगवान शिव की चौठाड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर को लेकर मंदिर प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर परिसर में देर रात करीब 8 बजे शिव आरती का आयोजन किया जाएगा। आरती के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है।