ग्वालियर गिर्द: कलेक्टर रुचिका चौहान ने जिलेवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने जिलेवासियों को रंगोत्सव होली की बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा है कि सभी लोग होली का त्यौहार सामाजिक समरसता और भाईचारे के साथ मिल-जुलकर मनाएँ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती चौहान ने जिले के निवासियों से यह भी अपील की है कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व भी देश में मनाया जा रहा है।