ग्वालियर गिर्द: आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव समेत 20 कार्यकर्ताओं पर ग्वालियर में मामला हुआ दर्ज
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन मामले में पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के दौरान बिना अनुमति प्रदर्शन करने पर पार्टी के प्रदेश महासचिव समेत 20 कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज की है। आप कार्यकर्ताओं ने बीते शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया था।