पटना ग्रामीण: आप सांसद स्वाति मालीवाल प्रकरण को लेकर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद पर साधा निशाना
आप सांसद स्वाति मालीवाल के साथ दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के PA द्वारा मारपीट की घटना को लेकर बिहार में भी राजनीति हो रही है। पूरे पूरे मामले को लेकर इंडिया गठबंधन की चुप्पी पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन छोड़ दीजिए लालू प्रसाद महिला का कभी सम्मान नहीं कर सकते हैं। उन्होंने अपनी बहू को घर से निकला था।