सिवनी मालवा की कृषि उपज मंडी बानापुरा में सोमवार दोपहर 1 बजे उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कम दाम पर मक्के की खरीदी का विरोध किया। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में किसानों ने खरीदी बंद करवा दी और मंडी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।