हिलसा: दामोदरपुर और चमर बिगहा गांव के पास स्थित एक घर में अज्ञात चोरों ने की चोरी, पुलिस को दी गई शिकायत
Hilsa, Nalanda | Jul 6, 2024 हिलसा थाना क्षेत्र के दामोदरपुर एवं चमरविगहा गांव के पास सड़क पर स्थित एक घर के ऊपर छत के सहारे अज्ञात चोर प्रवेश किया और घर में चोरी किया है। गृह स्वामी कोमल महतो हिलसा थाना में अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज करने के लिए आवेदन दी। जिसमें बताया गया है कि घर के सभी सदस्य छत्तीसगढ़ में गए हुए थे। इसका फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने चोरी किया।