सोमवार को आजाद अतिथि शिक्षक संघ ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। संघ के अध्यक्ष ने कहा कि तत्कालीन शिवराज सरकार ने हमारी मांगे मान ली थी जो दिनांक तक लंबित है।शिक्षण सत्र आधा बीत रहा है लेकिन अभी तक अतिथि शिक्षको को नियुक्ति नही की गई है। नियम विरुद्ध अतिथि शिक्षको को भर्ती हो रही है जो कि अनुचित है।