बेलसंड: एसपी के निर्देश पर बेलसंड अंचल निरीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, गश्ती व डायल 112 की सक्रियता परखी
पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अंचल निरीक्षक, बेलसंड द्वारा विधि-व्यवस्था संधारण एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलांतर्गत बेलसंड, परसौनी समेत कई अन्य थाना क्षेत्रों में ओ०डी० जांच, गश्ती दल एवं डायल 112 की सतर्कता एवं सक्रियता का औचक निरीक्षण किया गया