बेलसंड: दहेज कांड के नामजद अभियुक्त पर पुलिस की सख्ती, न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार चस्पा
परसौनी थाना कांड संख्या-93/25, दहेज अधिनियम के तहत दर्ज मामले में नामजद प्राथमिकी अभियुक्त अभिषेक कुमार के विरुद्ध पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। अभियुक्त अभिषेक कुमार, निवासी बुनियादी टोला, थाना रीगा, जिला सीतामढ़ी के खिलाफ माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार अधिपत्र को विधिवत रूप से चस्पा किया गया।