आरा: गजराजगंज फ्लाई ओवर ब्रिज के समीप अज्ञात वाहन ने बक्सर निवासी तीन बाइक सवार दोस्तों को टक्कर मारी, एक की मौत, दो जख्मी
Arrah, Bhojpur | Oct 2, 2025 आरा-बक्सर फोरलेन पर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के गजराजगंज फ्लाई ओवर ब्रिज के समीप बुधवार की रात अज्ञात वाहन ने बक्सर निवासी बाइक सवार तीन दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठे उसके दो दोस्त जख्मी हो गए। जिनका इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार मृतक बक्सर जिला के नवानगर थाना क्षेत्