सकल हिन्दू समाज जौनपुर के तत्वावधान में रविवार 11 जनवरी 2026 को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए बस्ती प्रमुख पुरानी बाजार पंडित आनंद मिश्र ने शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे बताया कि यह सम्मेलन अपरान्ह 12:30 बजे से गोकुल घाट, पुरानी बाजार, जौनपुर में आयोजित होगा।