बरियारपुर: मुआवजे की मांग को लेकर 22 रैयत किसानों ने अनुमंडल पदाधिकारी से गुहार लगाई
शनिवार को 4:00 बरियारपुर प्रखंड के 22 रैयत किसान सदर अनुमंडल पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार से मुआवजे की मांग को लेकर लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। वहीं उपस्थित रैयत द्वारा बताया गया कि अधिकरण नोटिस जारी कर दिया गया था पर इसके बावजूद भी राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा मुआवजा नहीं दिया गया है। मौके पर जिला परिषद सदस्य दुर्गेश सिंह सहित 22 रैयत किसान उपस्थित रहे।