जनपद के धीना रेलवे स्टेशन के पास बीते शनिवार की शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई। पति से विवाद के बाद एक महिला अपनी तीन वर्षीय पुत्री को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूद गई, जिससे मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतिका ज्योति 26 वर्ष व उसकी पुत्री मृतिका लाडो 3 वर्ष के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है, वही आगे की कार्रवाई में जुट गई।