सोहागपुर: जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
शहडोल मंगलवार को लगभग 1:00 बजे तक जिला कांग्रेस कमेटी के लोग एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर को एक ज्ञापन सौपा है, ज्ञापन में उन्होंने गैस सिलेंडर एवं बिजली बिल में मूल्य वृद्धि का विरोध किया है,इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय अवस्थी प्रवक्ता पियूष शुक्ला के अलावा अन्य कांग्रेस जन मौजूद रहे हैं।