बसिया परगना के अंतर्गत कामडारा प्रखंड के गांव पकरा मे आज शनिवार को कम्पाट मुंडा 22 पड़हा के राजाओं के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती सह झारखंड स्थापना दिवस को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित की गई।जिसमे महाराजा सनिका लुगून के द्वारा बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण और मुंडाओं का नीला झंडा फहराया गया।इसके बाद बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डाला गया।