नागौर: नागौर शहर के भाजपा कार्यालय में देशव्यापी सदस्यता अभियान को लेकर बैठक आयोजित
Nagaur, Nagaur | Sep 5, 2024 नागौर भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी सदस्यता अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा की गई। इस अभियान के अंतर्गत जिले में बैठक का आयोजन भाजपा कार्यालय पर किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामनिवास सांखला ने की। बैठक में प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया ने सदस्यता अभियान की दिशा-निर्देशों की जानकारी दी।