सासाराम: मांझरकुंड वन परिसर में स्वच्छता अभियान के साथ वन्यजीव सप्ताह 2025 की हुई शुरुआत
मांझरकुंड वन परिसर में स्वच्छता अभियान के साथ वन्यजीव सप्ताह 2025 की शुरुआत। वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता को लेकर गुरुवार को दोपहर क़रीब 1 बजे वन्यजीव सप्ताह 2025 का शुभारंभ सासाराम प्रखंड क्षेत्र के कैमूर पहाड़ी पर स्थित मांझरकुंड वन परिसर में किया गया। यह सप्ताह 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2025 तक मनाया जाएगा।