सासाराम: विजयादशमी पर विधायक राजेश कुमार गुप्ता ने गुरुद्वारों में दीवान व लंगर में हिस्सा लिया
विजयादशमी पर विधायक राजेश कुमार गुप्ता ने गुरुद्वारों में दीवान व लंगर में लिया हिस्सा। सासाराम के विधायक राजेश कुमार गुप्ता गुरुवार को दोपहर क़रीब 2 बजे विजयादशमी के अवसर पर सागर स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु का बाग एवं गुरुद्वारा निहंग नारायण सिंह गुरु का बाग पहुंचे। यहां आयोजित विशेष दीवान और लंगर में शामिल होकर उन्होंने गुरु घर की खुशियां प्राप्त कीं।