मक्सूदनगढ़: संकुल केंद्र जामनेर में एसबीआई के सहयोग से आयोजित किया गया स्व सहायता समूह राघोगढ़ विकासखंड का सीसीएल कैंप
गुना जिले में सशक्त महिला-सशक्त मध्यप्रदेश एवं वोकल फॉर लोकल के तहत एमपी राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन विकास खण्ड राघौगढ़ अंतर्गत स्व सहायता समूहों को एसबीआई के सहयोग से संकुल केंद्र जामनेर में केम्प आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24 में 60 स्व सहायता समूहों को 1 करोड़ 20 लाख रू. क्रेडिट लिंकेज राशि स्वीकृत कर वितरण किये गए